कर्ज से परेशान युवक ने  मफलर से फंदा लगाकर दी जान 

 मरने से पहले बनाए तीन वीडियो, जांच में जुटी पुलिस 

मेरठ।  थाना सिविल लाइन क्षेत्र के यादगारपुर में कर्ज से परेशान एक युवक ने मफलर से फंदा बना कर जान दे दी। जान देने से पहले मृतक कर्ज से परेशानी के वीडियो बनाए  जो कि उसके मोबाइल से मिले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

गोविंद प्लंबर  काम करता था । पांच साल पहले उसकी  तनु से शादी हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी है। गोविंद अपने माता-पिता, भाई-भाभी के साथ रहता था। परिजनों की माने तो गोविंद ने पिछले दिनों कुछ कर्ज लिया था। लगातार कर्जदार उसे पैसों के लिए परेशान कर रहे थे। जिसके कारण वो बहुत ज्यादा टेंशन में था।

 बुधवार रात  पहले गोविंद ने अपने वीडियो बनाए। इसके बाद उसने कमरे में ही पंखे से मफलर से लटककर फांसी लगा ली। रात में जब उसका भाई गौरव कमरे में पहुंचा तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोविंद के  शव को नीचे उतार की उसके पकड़ो की तलाशी ली तो उसकी जेब से मोबाइल मिला।  पुलिस ने मोबाइल में गोविद के मौत से पहले बनाए तीन वीडियों मिले।  वीडियो में वह कह रहा है  मुझ पर इतना कर्ज है कि मैं उसे चुका नहीं पा रहा। अपनी पत्नी के जेवर भी गिरवी रख चुका हूं। बेइंतहा मेहनत करने के बावजूद भी इस कर्ज को चुका नहीं पा रहा। इसलिए सुसाइड ही अंतिम रास्ता नजर आ रहा है।कर्जदारों ने मुझे फोन करके परेशान कर दिया है। मेरी वीडियो बनाकर कर्जदार मुझे दुखी करते हैं, इसलिए अब मैं जी नहीं पाऊंगा। मैं अब फांसी लगाकर मरने जा रहा हूं। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया है।  परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कर्जदारों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की है। पुलिस ने अपने स्तर से जांच आरंभ कर दी है। 

 बोले अधिकारी 

 एसपी सिटी आयुष विक्रम कर कहना है कि सिविल लाइन क्षेत्र के यादगारपुर में एक युवक द्वारा सुसाइड करने की जानकारी मिली थी मृतक के पास से मोबाइल की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई आरंभ की जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts