छापेमारी में 29 सटटेबाजों को थाने से मिली जमानत
शक के दायरे में ब्रहमपुरी थाना
मेरठ। बीती देर रात एसपी सिटी के आदेश पर माधवपुरम में छापेमारी के दौरान पकडे सटटेबाजों को थाने से जमानत दे गयी है। लेकिन पुलिस अधिकारियों की रडार पर अब ब्रहमपुरी थाना आ गया है। आखिरकार थाना क्षेत्र में सटटा कैसे चल रहा था।
बता दें बीती रात को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के फोन पर बुधवार देर रात एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में खुलेआम एक घर में सट्टा चल रहा है। यहां आने वाले लोगों से आस पास के लोग बहुत परेशान हैं। थाना पुलिस की मिलीभगत से यह सट्टा चल रहा है।एसपी सिटी ने सूचना मिलते ही अपनी टीम को एक्टिव किया। पहले सूचना की पुष्टि की गई। इसके बाद टीम ने माधवपुरम स्थित एक मकान पर छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही यहां भगदड़ मच गई। लोग दीवार व छत फांदकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने काफी लोगों को दबोच लिया। छापेमारी के दौरान ब्रह्मपुरी पुलिस को कार्रवाई की भनक तक नहीं लगने दी गई। टीम ने मौके से 29 लोगों को हिरासत में लिया और सीधे थाने लेकर आ गई। फिलहाल सभी के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 57 हजार रुपये के अलावा 30 मोबाइल फोन, सट्टे की पर्ची बरामद की हैं।
लोगों ने बताया कि अकसर हर रोज ही उनके यहां लोगों की भीड़ जुटती है। फैंटम पुलिस आती है और झांककर चली जाती है। शिकायत मिलने के बाद अफसरों ने जांच बैठा दी है। ब्रह्मपुरी पुलिस की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गुरूवार को पकडे़ गये सटटेबाजाों को थाने से जमानत दे गयी ।


No comments:
Post a Comment