डीएम ने कैंची कलस्टर में पुलिस निर्माण करने के दिए निर्देश
विकास भवन में डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक का आयोजन
मेरठ। गुरूवार को विकास भवन सभागार में डीएम डा वी के सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु सामिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के व्यापारियों ने शिरकत की। बैठक का संचालन दीपेन्द्र कुमार उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया।
बैठक में डीएम ने लोहिया नगर में कैची कलस्टर में पुलिस चौकी की स्थापना के संबंध में विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित करायी गयी भूमि पर पुलिस विभाग को चौकी का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये गये। मेवला फ्लाईओवर की सड़क निर्माग के लिए उपस्थित मुख्य अभियंता, नगर निगन द्वारा अवगत कराया गया कि मेवला फ्लाई ओवर की सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। नाले की फेंसिंग वॉल के मरम्मत कार्य अपूर्ण है जिसे अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक से पूर्व पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स एवं मोहकमपुर फेस-प्रथम के मुख्य नाले के संबंध में उपस्थित मुख्य अभियंता, नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर से डी.एन. पॉलीटेक्निक कॉलेज तक नाले के निर्माण हेतु कार्ययोजना की डी.पी.आर शासन को प्रेषित कर दी गयी है, शासन द्वारा स्वीकृति उपरांत ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
नूरनगर रोड, मेरठ के टूटे नाले की मरम्मत कराने तथा सडक को बनवाये जाने के संबंध में अधिशासी अभियंता, नगर निगम द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि स्थल पर कॉलोनीवासियों से ह्यूम पाइप डालने की सहमति हो गयी है जिसपर अध्यक्ष महोदय ने मुख्य अभियंता, नगर निगम को कार्य आगामी बैठक से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिये गया। दिल्ली रोड से शताब्दी नगर, संगम रेस्टोरेंट के साम ने से जाने वाली चौकी डिवाइडर रोड जो एयरपोर्ट तक जाती है कि सडक किनारे टाइल्स लगाने के सम्बन्ध में सहायक अभियंता, एम.डी.ए. द्वारा अवगत कराया गया कि सडक किनारे की टाइल्स लगवाने हेतु आगणन तैयार कर दिया गया है। सक्षम स्तर से स्वीकृति उपरांत कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा जिस पर अध्यक्ष द्वारा कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
नूरनगर रोड, मेरठ के टूटे नाले की मरम्मत कराने तथा सड़क को बनवाये जाने के संबंध में अधिशासी अभियंता, नगर निगम द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि स्थल पर कॉलोनीवासियों से ट्यूग पाइप डालने की सहमति हो गयी है। ट्यूम पाइप डालने हेतु निविदा अमंत्रित की गयी है। बिड प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायगी जिस पर अध्यक्ष महोदय ने कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
मैसर्स सी.के. एंटरप्राइजेज का विद्युत विभाग द्वारा काफी समय से विद्युत बिल की राशि गलत भेजी जा रही थी जिस पर बैठक में उपस्थित अधिशासी अभियंता विद्युत बिल में संशोधित हो गया है तथा इकाई स्वामी को अवगत करा दिया गया है जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रकरण को एजेण्डा से निक्षेपित करने हेतु निर्देश दिये गये।
बैठक में उप जिलाधिकारी, सदर, मुख्य अभियंता, नगर निगम, सहायक अभियंता, मेरठ विकास प्राधिकरण, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस विभाग, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग-प्रथम, वरिष्ठ अभियंता, एनएचएआई, प्रतिनिधि आबकारी विभाग, प्रधान सहायक, सूचना विभाग आदि एवं औद्योगिक संगठनों से श्री अंकित सिंघल, अध्यक्ष, आई.आई.ए, निपुण जैन, अध्यक्ष, परतापुर इण्ड.एसो., गौरव जैन सचिव, आईआईए, गिरीश कुमार, अध्यक्ष, निडफो, अनिल पुण्डीर अध्यक्ष, मेजर ध्यानचंद नगर इण्ड. एसो., मतीन अहमद, अध्यक्ष, मेरठ खद्दर एसो., आशुतोष अग्रवाल, सचिव, सीडीपी एम.एस.एम.ई व अन्य उद्यमीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


No comments:
Post a Comment