9 मार्च को नाेएडा में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा

मेरठ।  उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि.से संबंधित सकल राजस्व आवश्यकता (ए.आर.आर.) एवं टैरिफ वित्तीय वर्ष 2026-27, वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा (ए.पी.आर) वित्तीय वर्ष 2025-26 तथा टू-अप वित्तीय वर्ष 2024-25 याचिका के संबंध मे, जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह जन-सुनवाई 9 मार्च 2026 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे ओडिटोरियम-1, गौतमबुद्ध यूनिर्वसिटी, यमुना एक्सप्रेसवे के सामने ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी। जन-सुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों एवं अन्य हित धारकों को प्रस्तावित ए.आर.आर./ टैरिफ, वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा एवं टू-अप याचिका से संबंधित विषयों पर अपने सुझाव, आपत्तियों एवं विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है।

उक्त के संबंध में पब्लिक नोटिस एवं अन्य विस्तृत जानकारी उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की वेबसाइट www.uperc.org./(http:/www.uperc.org) तथा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० की वेबसाइट www.pvvnl.org/(http:/www.pvvnl.org) पर उपलब्ध है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा उपभोक्ताओं एवं संबंधित पक्षों से अपील की गई है की इस जन-सुनवाई मे प्रतिभाग कर, अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करें जिससे विद्युत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts