शंकर आश्रम शिवाजी मार्ग पर होली मिलन समारोह का आयोजन
मेरठ। शंकर आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में आमंत्रित कवियों द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। प्रख्यात कवित्री अनामिका जैन अंबर ने जब अपनी प्रसिद्ध कविता ' तय कर लो सत्य सनातन की छाया हो शासन पर, राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर 'का पाठन किया तो उपस्थित श्रोताओं ने पूरे जोश के साथ तालिया बजाकर उनका साथ दिया।
प्रसिद्ध रागिनी गायक प्रदीप चौधरी बनसावली ने अपनी रागिनी के माध्यम से महाभारत के अर्जुन-श्री कृष्ण संवाद को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया , जिसका वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भरपूर आनंद लिया, कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि सौरभ सुमन, डॉ कोमल रस्तोगी, संजय जैन, तृषा शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति दी, कार्यक्रम में क्षेत्र संघ चालक माननीय सूर्य प्रकाश टोंक जी ने सभी को धन्यवाद एवं होली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन डॉ सचिन गुप्ता ने किया ।


No comments:
Post a Comment