के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में पराक्रम दिवस का आयोजन
मेरठ।के,एल इन्टरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाया गया।
विद्यार्थियों को नेताजी की जीवन यात्रा, अदम्य साहस और देश के प्रति उनके अपार प्रेम से अवगत कराते हुए उनके जीवन और उपलब्धियों पर आधारित एक स्लाइड शो भी दिखाया गया। बच्चों में साहस, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक रोचक व शिक्षाप्रद गतिविधियाँ आयोजित की गई जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने नेताजी द्वारा दिए गए देशभक्ति के नारे लगाए।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने नेताजी के त्याग व देश प्रेम से परिचित कराते हुए भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर व सम्मान का भाव बनाए रखने हेतु छात्रों को प्रेरित किया।


No comments:
Post a Comment