भाजपा व्यापारी नेता के बिगड़े बोल:कहा- मैं मुस्लिमों को अपना व्यापारी नहीं मानता
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी नेता विनीत शारदा ने विवादित बयान दिया है। कहा कि मैं किसी मुसलमान को अपना व्यापारी नहीं मानता। उन्होंने याकूब कुरैशी सहित अन्य मुसलमान नेताओं के नाम लेते हुए मुस्लिमों को टार्गेट किया।
विनीत शारदा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। शुक्रवार को वो मेरठ के किशनपुरा में व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे थे। वहीं उन्होंने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है।बीजेपी नेता ने कहा कि आज किसी मुल्ला, मुसलमान की हिम्मत है कि यूपी में मुख्तार हो, याकूब हो या तो यमराज के पास पहुंचा दिया गया है। मेरठ में आज कोई याकूब कुरैशी आपकी बहन बेटियों के ऊपर नजर मार सकता है। ये मोदी और योगी आदित्यनाथ की ताकत है जो हमारे सनातन धर्म, हिंदुओं और मेरे व्यापारियों पर आंख उठाकर देख ले।
दुकान का सामान दुकान के अंदर रखें
विनीत शारदा ने व्यापारियों से कहा कि दिक्कत आती है,दिक्कत का सामना करते हैं। इस दिक्कत में हम आपके साथ, सामने खड़े हैं। केवल वादा ही नहीं करते हैं। कहा कि वादे तो झूठे हो जाते हैं। व्यापारियों को एक भी वादा करना होगा, अपना व्यापार, खोखे दुकान के अंदर करने होंगे। आधी दुकान बाहर, आधी दुकान अंदर कर दें इसे खत्म करना होगा। इसे आपको करना होगा। कहा कि आपका अपना व्यापार है इसलिए आप ऐसा नहीं करोगे, लेकिन आपको करना चाहिए।
व्यापारी खुद अतिक्रमण हटाएं तभी दूसरों को रोक पाएंगे
कहा कि मैं हिंदूवादी सनातन सोच का आदमी हूं। यहां मुस्लिम बैठा हो तो मुझे कोई चिंता भी नहीं हैं। न मैं उसको अपना व्यापारी मानता। विनीत शारदा ने कहा कि अगर आप नियमों को नहीं मानोगे तो गोलाबढ़, कैंचियान सहित दूसरे मुस्लिम इलाकों में जहां बाजार चलता है, जहां मुसलमानों ने अतिक्रमण कर रखा है वहां जब अतिक्रमण हटता है तो आप उनको कैसे रोक लोगे। पहले खुद को रोकना पड़ता है फिर दूसरों को रोक पाओगे।
किसी माई के लाल में टेढ़ा देखने की हिम्मत नहीं
भाजपा नेता का लगभग डेढ़ मिनट का ये वीडियो है। जिसमें उन्होंने मुस्लिमों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आज अपराधी या तो जेल में है या यमराज के पास है। कहा कि अपराधी को यमराज के पास पहुंचाने का काम किया है तो वो इसी मोदी और योगी की सरकार ने किया है। आज मेरे व्यापारी की तरफ कोई अपराधी टेढ़ी आंख उठाकर नहीं देख सकता है। कहा ये ताकत मेरे भाइयों आपकी है, ये ताकत मोदी और योगी की है। आज किसी माई के लाल में ये हिम्मत नहीं है कि वो सनातन धर्म, हिंदू धर्म या व्यापारी को टेढ़ी आंख से देख भी ले।


No comments:
Post a Comment