छात्रों को यातायात सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

वाराणसी।महमना मालवीय इंटर कॉलेज, बच्छांव, चुनार रोड में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग बनाना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु व्यवहारगत परिवर्तन को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज वर्मा, आर.टी.ओ. प्रवर्तन, वाराणसी रहे। विशिष्ट अतिथियों में राघवेंद्र सिंह, आर.टी.ओ. प्रशासन, सुधांशु रंजन, ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन, मनोविज्ञान के सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ. ओ.पी. चौधरी तथा लोकप्रिय बिरहा गायक एवं प्रधानाध्यापक डॉ. मन्नू यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमणि सिंह के संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को कक्षा अनुशासन के समान आवश्यक बताते हुए यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। इसके बाद सुधांशु रंजन, ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन ने भारत में सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता पर प्रकाश डाला।
डॉ.ओ.पी. चौधरी ने बच्चों में जागरूकता के मनोवैज्ञानिक पक्ष पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चे नियमों का पालन, नैतिकता, जीवन मूल्य दूसरों का अनुकरण करके सीखते हैं, इसलिए परिवार और समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इनके अलावा राघवेंद्र सिंह, आर.टी.ओ. प्रशासन, मुख्य अतिथि मनोज वर्मा ने मानव जीवन के मूल्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लापरवाह सड़क व्यवहार से अनमोल जीवन नष्ट नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. मन्नू यादव द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर प्रस्तुत की गई प्रेरक बिरहा गायन प्रस्तुति रही, जिसमें सुरक्षित लेन ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग से बचाव आदि संदेशों को प्रभावशाली ढंग से रखा गया।
इस कार्यक्रम में कुल लगभग 3000 विद्यार्थियों सहित अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts