उमालोक स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

मेरठ।उमालोक पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष और उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बलिदानों को नमन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन आलोक भटनागर, डायरेक्टर अभिनव भटनागर, निर्देशिका श्रीमती स्वाति भटनागर और नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रभु जी ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों से सुसज्जित किया गया जिससे वातावरण में देश भक्ति का उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम में कक्षा 4 से 8 तक की छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। कक्षा 6 से 8 तक के छात्र -छात्राओं द्वारा ड्रिल भी प्रस्तुत की गई।
अंत में विद्यालय के चेयरमैन आलोक भटनागर ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts