ऋषभ क्रिकेट अकादमी और गुरु तेगबहादुर स्कूल क्रिकेट अकादमी मे समर कैंप शुरू

मेरठ।स्थानीय ऋषभ क्रिकेट अकादमी व गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर आज से शुरू हुए समर क्रिकेट कोचिंग कैंप का उद्घाटन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नासिर सैफी ने किया। अध्यक्षता राहुल सिंह ने की। इस अवसर पर यूनुस सैफी, शादाब अलवी, मुस्तकीम कुरैशी, सुहैल कुरैशी, हिमांशु, पूजा, कोमल उपस्थित रहे। आयोजन सचिव क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि समर कैंप मे सात साल से बारह साल, तेरह साल से पंद्रह साल, सोलह साल से उन्नीस साल तक के खिलाड़ी इस कैंप मे भाग ले रहे हैं। इस कैंप मे तीनों वर्गों मे टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। कैंप मे से पानीपत मे होने जा रहे एसपीएल प्रीमियर लीग पानीपत मे टीमें भाग लेने जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts