मेरठ साउथ वॉरियर्स ने आराध्या यादव को बनाया टीम कैप्टन

- नामी-गिरामी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास कर रही हैं फ्रेंचाइजी टीमें

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में 15 मार्च से शुरू होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में फ्रेंचाइजी टीमों को पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की अनुमति है। ऐसे में फ्रेंचाइजी टीमें नामी-गिरामी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास कर रही हैं। 

मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया कि मेरठ साउथ वॉरियर्स ने पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम घोशित करते हुए आराध्या यादव को कैप्टन बनाया है जो राइट हैंड बैटसमैन/विकेट कीपर हैं। वहीं सिद्धार्थ यादव (राइट हैंड बैट्समैन) को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्रेय दत्त शर्मा (लेफ्ट हैंड बैट्समैन), आकाश राणा (राइट हैंड बैट्समैन) और मनमोहन सैनी (राइट हैंड बैट्समैन) को भी अपने स्कवॉड में शामिल किया है।

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल ने कहा की लीग में प्रतिभाग कर रहीं टीमों के बीच क्रिकेट की जंग रोमांच की हद तक जाएगी। लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। लीग के सभी मैचों के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मेरी सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और ‘आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग’ को सफल बनाने में सहयोग दें।

आठ टीमों के बीच होंगे 32 मुकाबले

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में प्रतिभाग कर रहीं आठ टीमों क्रिक गिरी चैंप, मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, साकेत रॉयल चैंप्स, शुभम स्मैशर्स माल रोड, मेरठ साउथ वॉरियर्स, व्हाइट डॉट्स शास्त्रीनगर और बीबीसी एलीट गंगानगर मेवरिक्स के बीच कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें 28 लीग मैच, दो क्वालिफायर मैच और एक एलिमिनेटर मैच और एक फाइनल मैच होगा। 118 मैच शाम 6 बजे से प्रारंभ होंगे। इन मैचों को आईआईएमटी क्रिकेट मैदान पर लगी कृत्रिम लाइटों की दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। वहीं 14 मुकाबले दोपहर दो बजे से खेले जाएंगे। फाइनल मैच भी शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। 5 मार्च को लीग का उद्घाटन मैच शाम 6 बजे से क्रिक गिरी चैंप्स और शुभम स्मैशर्स के बीच खेला जाएगा। वहीं 30 और 31 मार्च को क्वालिफायर और एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे। फाइनल मैच 1 अप्रैल को खेला जाएगा।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को मिलेगा बजाज चेतक ईवी स्कूटर

आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में 15 मार्च से शुरू होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में खिलाड़ियों पर उपहारों की बरसात होगी। लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी को प्रोत्साहन स्वरूप बजाज चेतक ईवी स्कूटर दिया जाएगा। 

आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड ने बताया की आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। अनेक संस्थानों ने लीग से जुड़ने और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में लेमफोर्ड बायोटेक ने लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी को प्रोत्साहन स्वरूप बजाज चेतक ईवी स्कूटर देने की घोशणा की है। यह कदम निश्चित ही खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेश्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। 

लेमफोर्ड बायोटेक के संस्थापक एच.एस.सिसौदिया ने कहा की हमें गर्व है कि हम आईआईएमटी मेरठ टी 20 लीग के प्रायोजक के रूप में जुड़े हैं। यह टूर्नामेंट क्रिकेट की भावना और युवा प्रतिभाओं के जुनून को मंच प्रदान करने वाला एक शानदार प्रयास है। ऐसे टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और खेल के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ाने का अवसर देते हैं। हम टूर्नामेंट के आयोजकों की भी दिल से सराहना करते हैं, जिन्होंने उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए इतना शानदार मंच तैयार किया है। लेमफोर्ड बायोटेक सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएँ देता है। हम आशा करते हैं कि यह टूर्नामेंट बेहतरीन प्रदर्शन, खेल भावना और यादगार पलों से भरपूर होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts