मेरठ के सोना कारोबारियों का वेस्ट बंगाल मेें फंसा 100 करोड़ से ज्यादा का सोना फंसा
बंगाल की स्थानीय पुलिस ने कर रही सहयोग
मेरठ। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजे ज्ञापन में मेरठ के 84 स्वर्ण कारोबारियों का 100 करोड़ रुपए से ज्यादा सोना पश्चिम बंगाल में फंसे होने की बात कही है।
महासचिव विजय आनंद अग्रवाल का कहना है कि 30,000 के आसपास स्वर्ण बंगाली कारीगर भी कार्य करते हैं। पश्चिम बंगाल के कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के कारीगर विभिन्न समयों पर लगभग 100 करोड़ रुपए का सोना लेकर पश्चिम बंगाल भाग गए हैं। मेरठ में प्राथमिक सूचना दर्ज करने पर पुलिस पश्चिम बंगाल जाती है, लेकिन वहां पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस द्वारा कोई सपोर्ट नहीं मिलने के कारण वह पुलिस केवल खाना पूर्ति कर वापस आ जाती है। स्वर्ण कारोबारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री से स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर सोने की वापसी कराने, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ऐसे अपराधियों का संरक्षण करने, व्यापारियों की सोने की वापसी शत-प्रतिशत वापसी कराने और अपराधी स्वर्ण कारीगरों को दंड दिलाने और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। पत्र की प्रति राज्य सभा सांसद डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयी को भी भेजी गयी है।


No comments:
Post a Comment