अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
आईआईएमटी समूह में कार्यरत महिलाओं को किया सम्मानित
- रेडियो आईआईएमटी 90.4 एफएम और आईआईएमटी लाइफ लाइन हॉस्पिटल में कार्यक्रम किए आयोजित
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेडियो आईआईएमटी 90.4 एफएम द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईआईएमटी समूह की कर्मठ एवं प्रेरणा महिला कर्मचारियों को रेडियो स्टेशन पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन प्रतिभावान महिलाओं की उपलब्धियों, उनके अनुभवों और जीवन यात्रा को साझा करना था।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथि महिलाओं से उनके जीवन के अनुभव, चर्चा और सफलता की कहानियों पर खुलकर बातचीत की गई। रेडियो टॉक के माध्यम से उन्होंने अपने दिल की बातें साझा की और श्रोताओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में आईआईएमटी अकादमी स्कूल की प्रधानाचार्या अलका शर्मा, आईआईएमटी सर्टाज की प्रधानाचार्या मनीषा मेहता, आईआईएमटी लाइफ लाइन हॉस्पिटल से डाइटिशियन ज्योति, डेंटिस्ट डॉ. निधि और डॉ. चित्रा, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स ऑफिसर अंशी शर्मा, आईआईएमटी आयुर्वेद हॉस्पिटल से डाॅ. अंजली पुनिया, डाॅ. निधि बंसल, पत्रकारिता विभाग से तनु, शिवानी और ज्योतिषाचार्य हेमशिखा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में रेडियो आईआईएमटी की निदेशक डॉ. सुगंधा श्रोतेय एवं एचडी हुसैन की उपस्थिति भी रही। साथ ही रेडियो की आरजे साहिबा, मंजुली और अदिति ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए इसे बेहद रोचक और प्रेरणादायक बनाया।
आईआईएमटी लाइफ लाइन हॉस्पिटल में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
आईआईएमटी लाइफ लाइन हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सकों व कर्मियों ने केक काटा। इस कार्यक्रम के माध्यम से हाॅस्पिटल संचालन में महिलाओं की मेहनत, समर्पण और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर उन्हें सम्मानित किया गया। उषा तोमर एमएस ने कहा की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता से समाज को नई दिशा दे रही हैं। इस अवसर पर डाइटीशियन ज्योति सिंह, मैनेजर सिमरन और चीफ एडमिन डी के शर्मा जी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment