अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर 25आशा एवं आंगनबाड़ियों को मिला सम्मान
मेरठ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजनों में बेहतर कार्य कारने वाली आशां व आंगनवाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया ने आशा एवं आंगनबाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य की सराहना की साथ ही किस तरह से उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जा रहे हैं इस पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा स्वास्थ विभाग की सबसे मजबूत कड़ी आशा व आंगनवाडी है। जो घर -घर पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लाेगों को जागरूक करती है।
आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रवीण गौतम के द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं अन्य योजनाओं के विषय में स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी गई । उन्होंने बताया आयुष्मान भारत योजना में मेरठ का टारगेट 1564827 है। जिसमें से अब तक 912751 आयुष्मान कार्ड बन चुके है। सीनियर सिटीजन के 43682 कार्ड बन चुके है। जनवरी माह में 8811 व फरवरी माह में 12264 की रिक्वेस्ट भेजी गयी। जिसमें अभी तक 3114 आयुष्मान कार्ड पेडिंग है। उन्होंने बताया का जिसमें 166 अस्पताल आयुष्मान योजना का लाभ दे रहे है। जिसमें 45 सरकारी व 166 प्राइवेट हॉस्पिटल शामिल है। उन्होनें बताया वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 83094 लाभार्थी योजना के तहत निशुल्क उपचार कर चुके है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंकुर त्यागी ने पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा किए जा रहे कार्यों में महिला सशक्तिकरण के योगदान के विषय पर बताया साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सभी महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य एवं उनके सम्मान हेतु सम्मान पत्र देकर सभी को सारा है सरहाया इस बीच प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा .अक्षिता एवं डीपीएम मनोज बिसारिया उपस्थित रहे


No comments:
Post a Comment