ऋषभ एकेडमी जूनियर और जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

-- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें ऋषभ एकेडमी जूनियर और जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते।

 पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें मुआज ने 43, त्रियांश ने 41, ओम ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने 4, गोल्डन ने दो, आरोहन ने दो, सार्थक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर एकेडमी की टीम 24 ओवर में 180 रन ही बना सकी और पूरी टीम आउट हो गई। टीम की ओर से भाविक ने 44, प्रिंस ने 40, राम और अक्श ने 32-32 रन बनाए। गेंदबाजी में आरिश ने तीन, नीरव ने तीन, सुएब ने दो, आरव ने दो विकेट लिए।

दूसरे मैच में जूनियर वर्ग में मेरठ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर में 184 रन बनाए। इसमें धैर्य ने 52, आदित्य ने 41, रिहान ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी मूें अभय, वैभव, कुणाल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीता। इसमें कुणाल ने 47, अरनव ने 45, दिपांशु ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में कुश ने तीन, आदित्य ने दो विकेट लिए। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts