ब्लू साड़ी में 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने बिखेरा देसी ग्लैमर
मुंबई। फिल्म ‘धुरंधर’ की शानदार सफलता के बाद एक्ट्रेस सारा अर्जुन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनय के साथ-साथ सारा अपने फैशन सेंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। वह अक्सर अपनी स्टाइलिश और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। वहीं, हाल ही में फिर सारा ने अपनी नई तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर कहर बरपाया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में रणवीर सिंह की एक्ट्रेस ब्लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस साड़ी पर बना पिंक बॉर्डर उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।
अपने इस ट्रेडिशनल लुक को सारा ने सटल मेकअप के साथ कैरी किया है, जिससे उनकी नेचुरल ब्यूटी और भी निखरकर सामने आई है। वहीं, बन हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को एलिगेंट टच दे रहा है।


No comments:
Post a Comment