भाग्यश्री ने बेटी अवंतिका के जन्मदिन पर लुटाया प्यार
मुंबई । मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी निजी जिंदगी की दिलचस्प किस्से शेयर करती रहती हैं। वहीं, अभिनेत्री की बेटी अवंतिका दसानी भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अवंतिका के जन्मदिन के मौके पर भाग्यश्री ने अपनी बेटी के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया।
उन्होंने अवंतिका के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें अवंतिका और भाग्यश्री के पुराने दिनों की तस्वीरें है और कुछ में उनकी बचपन की तस्वीरें भी शामिल हैं। पोस्ट के साथ भाग्यश्री ने लिखा कि अवंतिका उनके जीवन का सबसे अनमोल हिस्सा हैं।
भाग्यश्री ने लिखा, "जिस पल मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया, उसी पल मुझे लगा कि मेरी पूरी दुनिया ही बदल गई है। मेरे दिल का एक हिस्सा अब मेरे बाहर रहता है, लेकिन हमेशा तुम मेरी ही रहोगी। तुम मेरी बच्चा हो। मगर फिर, ऐसा कई बार हुआ है कि तुमने मुझे एक मां की तरह संभाला है, जैसे मैं तुम्हें संभालती हूं।" अवंतिका ने साल 2022 में वेब सीरीज 'मिथ्या' से डेब्यू किया था।


No comments:
Post a Comment