एसआईआर में वोटरों के नाम कटने से बढ़ी राजनीतिक दलों की टेंशन
विधानसभा चुनाव में होगी कांटे की टक्कर, राज्यमंत्री की सीट पर कटे सर्वाधिक 1,54,739 वोट
मेरठ। एसआईआर के बाद अगले साल होने वाल विधानसभा आसान कम नजर आ रहा है। अपनी सीटों पर प्रबल जीत का दंभ भरने वाले नेताओं के चेहरे का रंग उड़ गया है। SIR यानि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद मेरठ जिले में 6, 65,647 वोट कट गए हैं।इसमें सबसे बड़ा झटका दक्षिण विधानसभा सीट पर लगा है।
राज्यमंत्री की सीट पर सर्वाधिक 1,54,739 वोट कटे हैं। जबकि सबसे कम वोट राज्यमंत्री दिनेश खटीक की हस्तिनापुर विधानसभा से कटे हैं। सीट पर कुल 64,555 वोट कटे हैं। मंगलवार को ड्रॉफ्ट निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद ये आंकड़े सामने आए हैं। इससे सभी दलों के नेता परेशान हैं। राजनीतिक दलों का ध्यान उन वाेटरों पर पूरा फोकस हो गया है। जिनकों नोटिस भेजे जा रहे है। ऐसे वाेटरों का नाम जुडवाने में राजनीतिक दल जुड़ गये है।
. 26.99 लाख वोटर मेरठ जिले में हैं।
. 6.65 लाख वोटर के नाम एसआईआर में कट गए हैं।
. 2.75 लाख वोट मैपिंग वाले हैं जो होना बाकी है।
. 1.69 लाख अनुपस्थित वोटर हैं।
. 3.003 लाख शिफ्टेड वोटर हैं।
. 89,091 मृतक वोटर हैं।
. 36, 571 डुप्लीकेट वोटर हैं।
. 2,758 बूथ जिले में थे।
. 2,981 बूथ एसआईआर के बाद जिले में हो गए हैं।
विधानसभावार देखिए कहां कटी कितनी वोट
विधानसभा क्षेत्र एसआईआर से पहले कुल वोटर एसआईआर के बाद कुल वोटर्स कहां से कटे कितने वोट
सिवालखास 3,44,901 2,80,346 64,555
सरधना 3,67,626 2,88,620 79,006
हस्तिनापुर 3,5,2164 2,87,614 64,550
किठौर 3,7,0179 3,05,439 64,740
मेरठ कैंट 4,37,966 2,88,966 1,49,000
दक्षिण विधानसभा5,10,018 3,55,279 1,54,739
मेरठ शहर 3,16,966 2,27,909 89,057
कुल 26,99,820 20,34,173 6,65,647
दक्षिण विधानसभा पर कटे सर्वाधिक वोट
एसआईआर का जो रिजल्ट आया है, उसमें मेरठ जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों में दक्षिण विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 1,54,739 वोट कटे हैं। इस सीट पर भाजपा नेता राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर विधायक हैं।
वहीं हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर सबसे कम64,550 वोट कटे हैं। इस सीट से भाजपा नेता विधायक दिनेश खटीक हैं जो राज्यमंत्री भी हैं। बागपत संसदीय क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सिवालखास से कटे हैं। इस सीट पर रालोद कोटे से गुलाम मोहम्मद विधायक हैं। यहां 64,555 वोट कटे हैं।
दक्षिण सीट पर इसलिए बिगड़ेंगे समीकरण
SIR से पहले मेरठ में 26,99,820 वोटर थे। SIR में 6,65,647 वोटरों के नाम कट जाने के बाद अब जिले में 20,34,173 वोटर रह गए हैं। सबसे अधिक वोट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कटे हैं। यहां 5,10,018 वोटर थे। SIR के दौरान यहां 1,54,739 वोट गए। अब यहां 3,55,279 वोटर रह गए हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत-हार का अंतर लगभग 7,653 वोटों का था।ऐसे में 1,54,739 वोट कम होने से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होती नजर आ रही है। यहां एक-एक वोट के लिए मारामारी होगी।
भाजपाइयों को मिला नए वोटर जोड़ने का काम
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों सहित मेरठ में SIR के बाद ड्राफ्ट रोल का 6 जनवरी को प्रकाशन हो गया। मेरठ में 6,65,647 लाख वोटर कम हो गए हैं। इतनी अधिक संख्या में वोटर घटने से सभी दलों के नेता टेंशन में हैं। क्योंकि वोट कटने का सीधा असर आगामी विधानासभा चुनावों में नेताओं की जीत-हार पर पड़ेगा। इसको लेकर चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की उलझन बढ़ा दी है।
7 जनवरी से नो मैपिंग वाले वोटर्स को नोटिस भेजे जाएंगे। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, सपा और बसपा ने नये ड्राफ्ट से अपने वोटर्स का मिलान करना शुरू कर दिया है। वे ढूंढ रहे हैं कि उनके कितने वोटर्स के नाम कट गए हैं। इसके लिए सपा और बसपा टीमें गठित की गई हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को नए वोटर जुड़वाने का काम सौंप दिया है।
विधानसभा क्षेत्र विजेता प्रत्याशी वोट उपविजेता के वोट हार-जीत का अंतर
मेरठ कैंट BJP- प्रत्याशी अमित अग्रवाल 1,62,032 SP- RLD गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत 43,960 1,18,072
सिवालखास SP- RLD गठबंधन प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद 101,749 BJP- प्रत्याशी मनिंदर पाल 92,567 9,182
शहर सीट SP- RLD गठबंधन रफीक अंसारी 1,06,395 BJP- प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा 80,330 26,065
किठौर SP- RLD गठबंधन प्रत्याशी शाहिद मंजूर 1,07,104 BJP- प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी 1,04,924 2,180
सरधना SP- RLD गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान 1,18,573 BJP- प्रत्याशी संगीत सोम 1,00,373 18,200
हस्तिनापुर BJP- प्रत्याशी दिनेश खटीक 1,07,587 SP- RLD गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा 100275 7,312
मेरठ दक्षिण BJP- प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर 1,29,667 SP- RLD गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी 1,21,725 7,942
बोले राजनीतिक दल के नेता
जो वोट छूट गई हैं उनको चिन्हित करके जोड़ने का काम किया जा रहा है। बाकी नए मतदाताओं को जोड़ने पर फोकस किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ा जा सके। जो वोट कटे हैं उनको भी चैक करा रहे हैं।
डॉ. हरवीर सिंह पाल जिलाध्यक्ष भाजपा
जो नाम कटे हैं उनको चिन्हित करके जांच करा रहे हैं, इसके साथ आपत्तियां लगाएंगे ताकि गलत कटे नामों को जोड़ा जा सके। बीएलओ के साथ हमारे कार्यकर्ता बैठक भी कर रहे हैं। उनसे संपर्क कर रहे हैं ताकि नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े जा सकें। ताकि पीडीए के सभी वोटर मतदान कर सकें।
कर्मवीर सिंह गूमी सपा जिलाध्यक्ष
वोटर लिस्ट में अब नए मतदाताओं को जोड़ने पर हमारा फोकस है। उसी काम में सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। अंकुश चौधरी आप जिलाध्यक्ष


No comments:
Post a Comment