10 मीटर व्यक्तिगत में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हिमांशु ने स्वर्ण जीता 

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के शूटिंग रेंज में चल रही ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) के विभिन्न परिणाम घोषित हो गए। 27 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 240 विश्वविद्यालयों से करीब 1500 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।

 शिक्षा संकायाध्यक्ष व खेल समिति चेयरमैन लेफ्टिनेंट (डॉ.) संदीप चौधरी ने बताया कि एयर राइफल 10 मीटर व्यक्तिगत में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हिमांशु ने स्वर्ण, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने रजत व अभिनव साहा ने कांस्य जीता। एयर पिस्टल 10 मीटर व्यक्तिगत में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के पुष्पेंद्र सिंह ने स्वर्ण, खालसा यूनिवर्सिटी अमृतसर के बी. हर्ष स्वामी ने रजत तथा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अमित शर्मा ने कांस्य प्राप्त किया।टीम एयर पिस्टल में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम (अमित शर्मा, प्रमोद, हर्ष गुप्ता) स्वर्ण, पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम (सरबजीत सिंह, उदयवीर सिंधु, विजयवीर सिंधु) रजत व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम (अर्जुन, नरेंद्र चोपड़ा, राहुल) कांस्य विजेता रही। टीम एयर राइफल में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम (अभिनव साहा, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, हर्षवर्धन शर्मा) ने स्वर्ण, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम (हिमांशु, आदित्य सिंह, विदित जैन) ने रजत तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम (सूर्य प्रताप सिंह, मृदुल सिंघल, पुरु राज बर्थाल) ने कांस्य जीता। प्रशासन ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts