आनन्द तपस्वी एवं संत प्रवृत्ति के व्यक्ति थे- राजेन्द्र अग्रवाल
वरिष्ठ प्रचारक क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख आनन्द कुमार की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मेरठ। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख आनन्द कुमार की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बालेराम शिशु मंदिर शास्त्री नगर के प्रांगण में किया गया। जिसमें राश्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने आनन्द के साथ अपने अनुभवों को साझा किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि जब वह संघ के प्रचारक के रूप में आगरा में कार्यरत थे तब आनन्द उसी शाखा पर स्वयंसेवक के रूप में आया करते थे। उसी शाखा से वह 1983 में चार्टर्ड एकाउटेंट की शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात संघ के प्रचारक बने। जब मैं 1984 में प्रचारक जीवन से वापस लौटा तो आनन्द जी मेरठ में तहसील प्रचारक के रूप में कार्यरत थे। उनके साथ संघ कार्य करने का गहन अनुभव रहा।
विभाग संघचालक जतन स्वरूप ने कहा कि आनन्द तपस्वी एवं संत प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनका स्वयंसेवकों से सहजता से सम्बन्ध स्थापित हो जाता था। प्रान्त प्रचारक अनिल कुमार ने भी आनन्द के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। अन्य वक्ताओं ने वरिश्ठ प्रचारक अनिल जी (सेवा भारती), पुनीत रस्तौगी, अनिल अग्रवाल, डॉ. उमेश त्यागी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
श्रद्धांजलि सभा में प्रान्त प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र , विश्व हिन्दू परिशद् के प्रान्त संगठन मत्री अरूण , विभाग प्रचारक कौशल , विभाग कार्यवाह अवनीश पाठक जी, राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, अरूण वशिश्ठ, आदि अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment