5 दिवसीय इंटरनेशनल कराटे प्रशिक्षण आरंभ
पहली बार अंर्तराष्ट्रीय स्तर के कराटे प्रशिक्षक खिलाड़ियों को सीखा रहे पदक जीतने के हुनर
मेरठ। सोमवार को हापुड़ रोड स्थित एक होटल में जापान गाेनु रियाे कराटे डू केनवाकाई इंडिया के तत्वावधान में पांच दिवसीय अंर्तराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में जापान व कनाडा के प्रशिक्षक 70 खिलाड़ियों को अंर्तराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दे रहे है। जिससे से किसी भी अंर्तराष्ट्रीय प्रतियाेगिता में पदक प्राप्त कर सके। प्रशिक्षण पाने वालो में भारत, श्रीलंका, नेपाल, इंग्लैंड, जापान व कनाडा के कराटे खिलाड़ी शामिल है।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जापान गोनुरिया कराटे डू केनवाकाई इंडिया के अध्यक्ष एवं तकनीकी निदेशक शिहान दिलीप कश्यप व रेड बैल्ट हंसी ओकियोताकाहंसी ने संयुक्त रूप से किया। पांच दिन चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में भारत, श्रीलंका, नेपाल, इंग्लैंड, जापान व कनाडा के सत्तर कराटे खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे है।
कनाड़ा से आये शिहान बिशन सिंह खडका ने बताया इस तरह का प्रशिक्षण शिविर 2019 चंड़ीगढ में आयोजित किया गया था। इस तरह का प्रशिक्षण देश में पहली बार मेरठ में किया जा रहा है। उन्होनें बताया खिलाड़ी कराटे तो सीख रहे है। लेकिन तकनीकी ज्ञान न होने के कारण वह अंर्तराष्ट्रीय पर पदक पाने से चूक जाते है। पांच दिन चलने प्रशिक्षण शिविर में कराटे की तकनीकी के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा । उन्होंने बताया प्रशिक्षण पाने वालों में बीस महिलाएं व सत्तर पुरूष भाग ले रहे है।
शिहान दिलीप कश्यप ने बताया में कराटे में सबसे महत्वपूर्ण सेल्फ डिफेंस है। ट्रेनिंग सेशन में यूके से एक महिला ट्रेनी रॉक्सोने से्ल्वी में भी आयी है। जो खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी के साथ प्रशिक्षण देगी ।



No comments:
Post a Comment