आरसीएफ ने रोमांचकारी मुकाबले में ड्रीम सिटी को 5-4 से हराया
मेरठ। रजबन के फुटबॉल मैदान में चल रहे चौ. जगन सिंह ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को में दूसरे दिन चार मैच खेले गए । पहले मुकाबले में आरसीएफ ने ड्रीम सिटी को रोमांचकारी मुकाबले में 5-4 से हराया । इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी व विशिष्ट अतिथि पूर्व छावनी उपाध्यक्ष सुनील कुमार वधवा रहे ।
पहला मुकाबला आरएफसी मुजफ्फरनगर और ड्रीम सिटी मेरठ के बीच खेला गया मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर गोल करने की कोशिश करी लेकिन मुकाबला बराबरी पर रहा अंत में ट्राई बेकर से निर्णय निकल गया जिसमें आरसीएफ मुजफ्फरनगर ने ड्रीम सिटी को 5-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया!
दूसरा मुकाबला एबीसीडी फुटबॉल क्लब और भोपा मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबले रहा दोनों ही टीमों के खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाए मैच के 25 वे मिनट में भोपा के कार्तिक चौधरी ने शानदार गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया लेकिन 5 मिनट के बाद ही एबीसीडी फुटबॉल क्लब के जावेद ने पलटवार करते हुए शानदार गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया, अंत में फैसला ट्राई बेकर से से लिया गया जिसमें एबीसीडी फुटबॉल क्लब ने भोपा मुजफ्फरनगर को 5-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया!
तीसरा मुकाबला एसडी मुजफ्फरनगर और मेरठ फुटबॉल अकादमी के बीच खेला गया, मुकाबला बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा, मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों के स्ट्राइकरों ने रक्षा पंक्ति की खूब परीक्षा ली, लेकिन गोल नहीं हो पाया, लेकिन मध्यांतर के बाद एसडी मुजफ्फरनगर के अभिनव चौधरी ने रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों को चकमा देते हुए शानदार गोल मारकर अपनी टीम को विजय दिला दी
चौथा मैच बहुत ही रोमांचक रहा सुपर सिक्स बिहार और जीनियस फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जीनियस क्लब देव चौधरी ने मैच के तीसरे मिनट में मनीष के पास पर हेडर से गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया, लेकिन बिहार के खिलाड़ी भी कहां हार मानने वाले थे उन्होंने भी जीनियस क्लब की रक्षा पंक्ति की खूब परीक्षा ली, लेकिन पहले हाफ में गोल उतर नहीं पाए। मध्यांतर के बाद बिहार के खिलाड़ी जीनियस पर दबाव बनाने लगे और उसी का फायदा उठाते हुए विनोद किसकु शानदार गोल मारकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।5 मिनट बाद ही सुपर सिक्स बिहार बिरसा पोंटे शानदार गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त 2-1 की बढ़त दिला दी, मैच के 55 वे मिनट में सुपर सिक्स बिहार के परमेश्वर ने एक और गोल मारकर अपनी टीम को 3-1 से विजय दिला दी।उसके अलावा अंडर 15 वर्ग के मुकाबले भी खेले गए, जिसमें तोपखाना फुटबॉल क्लब ने जीनियस फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया।दूसरे मैच में एलिट फुटबॉल क्लब ने मेरठ फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराया।
आयोजन सचिव पवन तोमर और अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि कल दूसरे दौर के चार मुकाबले खेले जाएंगे, पहले मुकाबला कल दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे वह 15 आयु वर्ग के मुकाबले सुबह 10 :00 बजे से शुरू होंगे इस मौके पर आयोजन सचिव पवन तोमर राजेश यादव, एल पी सिंह, राहुल चौधरी, सुधीर भटनागर, सुशील भटनागर, सिद्धांत कपूर आदि लोग मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment