सेवानिवृत होने पर डा. कामेन्द्र सिंह को दी विदाई 

 गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में  विदाई समारोह का आयोजन 

मेरठ । जीटीबी में  विगत चार वर्षों से प्रधानाचार्य पद पर आसीन डॉ. कर्मेन्द्र सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। 2 मई 2022 को उन्होंने विद्यालय में प्रधानाचार्य पद को संभाला था। डॉ. सिंह के योगदान और सेवाओं को सम्मानित करने के लिए यह समारोह आयोजित किया गया।

डॉ० कर्मेन्द्र सिंह ने अपना शिक्षक का सफर इसी स्कूल से 1984 में प्रारम्भ किया था। पिछले 40 वर्षों से वह विभिन्न स्कूलों में प्रधानाचार्य पद पर सुशोभित रहे।डॉ. कर्मेन्द्र सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय के विकास और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की और छात्रों को सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान किए।

विद्यालय के चैयरमेन  इन्दरजीत सिंह सालवान ने उनका आभार व्यक्त किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही मिस प्रभा रॉव को उप प्रधानाचार्या के पद पर नियुक्त कर स्कूल का कार्यभार सौंपा।इस अवसर पर शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यालय परिवार उन्हें भावभीनी विदाई देने के लिए उपस्थित रहा। उनकी अनुपस्थिति में विद्यालय को एक अनुभवी और समर्पित प्रशासक की कमी खलेगी। क्रिकेट कोच श्री अतहर अली भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts