प्रदर्शनी में किसानों को उलपब्ध कराई गई जानकारी
पूर्व प्रधानमंत्री चाै. चरण सिंह की जयंती परी जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन
सर्वोत्तम उत्पादन करने वाले किसानों को किया गया सम्मानित
मेरठ। भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व़ चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सर छोटूराम इंजीनियरिंग कालेज परिसर में किसान सम्मान दिवस कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत किया गया एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेले का आयोजन किया गया।
मेले/प्रदर्शनी की उद्घाटन जिलाध्यक्ष हरवीर पाल जनपद मेरठ द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवंनूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारीद्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं स्व. चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शुभारम्भ किया गया तथा अध्यक्ष द्वारा चौ. चरण सिंह के जीवन के बारे में कृषकों को जानकारी उपलब्ध कराते हुये कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान दिवस एवं मेला आयोजन सराहना की गयी।
डा. नवीन चन्द्रा कटियार, कृषि वैज्ञानिक, (कीट/रोग) के.वी.के. हस्तिनापुर द्वारा मेला पंडाल उपस्थित कृषकों का आलू, गेहूँ, गन्ना, सरसों, आम आदि फसल में लगने वाली कीट/रोग एवं उनकी रोकथाम करने, कीटरोग के कम होने हेंतु फसल चक अपनाने, फसलों सन्तुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने आदि के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई गयी।
डा. सोनिका ग्रेवाल, पशुधन वैज्ञानिक, के.वी.के. हस्तिनापुर द्वारा पशुओं में बांझपन की समस्या एवं उनके निदान करने, पशुओं को निर्धारित समय के अन्तर्गत कीडों की दवाई खिलाने पशुओं को हरा चारा, भूसा, दाना आदि सन्तुलित चारा खिलाने आदि के बारे में कृषको को जानकारी दी गयी।
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह द्वारा कृषि मेले का संचालन करते हुये कृषि पंडाल में उपस्थित कृषको को डीएपी, एम.ओ.पी., यूरिया आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गयी। बताया गया कि जनपद में किसी भी प्रकार के उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।
उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया द्वारा कृषक मेला/प्रदर्शनी के पंडाल में उपस्थित कृषकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, कृषि यंत्रों एवं उन पर देय अनुदान के बारे में अवगत कराया गया। श्री अशोक कुमार यादव संयुक्त कृषि निदेशक, मेरठ मण्डल मेरठ द्वारा जनपद/मंडल मेंं उर्वरकों की उपलब्ध है। बायो फर्टीलाईजर के बारे में जानकारी देने तथा कृषकों से अपेक्षा की गयी कि अपनी आवश्यकतानुसार ही उर्वरक क्रय करें। बताया गया कि जनपद के 12 विकास खण्डों में कृषि रक्षा इकाईयों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर रसायन उपलब्ध हैं, से क्रय करने हेतु कृषकों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जनपद स्तर पर पशुपालन एवं उद्यान क्षेत्र में सर्वोच्च उत्पादकता के लिये जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के लिये कुल 28 एवं विकास खण्ड स्तर के पुरस्कार हेतु कुल 60 कृषकों को शाल एवं प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कृषि मेले में 50 स्टाल कृषि एवं अन्य सम्बन्धित विभागों एवं निजि कृषि निवेश विक्रेताओं द्वारा स्टाल लगाकर अपने उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मै0 भारत एग्रो मोलूक्यूल्स लि० परतापुर मेरठ के प्रतिनिधि श्री धर्मेन्द्र सिंह जी द्वारा कृषकों के सम्मुख 10 प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिता की गयी जिसमें सही उत्तर देने वाले कृषक को तरल माइक्रोन्यट्रियेन्ट से पुरस्कृत किया गया। मेले में अन्य लाइन डिपार्टमेन्ट के जिला स्तरीय अधिकारी श्री ब्रजेश पटेल, जिला गन्ना अधिकारी, श्री अरुण कुमार जिला उद्यान अधिकारी मेरठ आदि एवं कृषि मेला में लगभग 1000 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


No comments:
Post a Comment