बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 540 पदों पर बंपर भर्ती शुरु,1.20 लाख तक है मंथली सैलरी

  नयी दिल्ली।    बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 540 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन चलेगी।

नए साल में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 540 पद भरे जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। आपको बता दें कि यह भर्ती GBO स्ट्रीम के लिए है, जिसमें उम्मीदवारों का चयन मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (MMGS-II), मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III (MMGS-III) और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV (SMG-IV) के लिए किया जाएगा।इस भर्ती में पदनाम क्रेडिट ऑफिसर रखा गया है और कुल 540 वैकेंसी उपलब्ध हैं। इस भर्ती में पदों के अनुसार सैलरी 64,820 से 1,20,940 रुपए तक तय  की गई है।

अगर चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों की स्क्रूटनी, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे. लिखित परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts