फिल्म ‘मस्ती 4’ का गाना ‘नागिन’ रिलीज़

मुंबई। फिल्म मस्ती 4 का नया गाना ‘नागिन’ रिलीज हो गया है। ‘मस्ती 4’ की टीम ने अब दर्शकों की भारी डिमांड पर इसका बहुप्रतीक्षित नया गाना ‘नागिन’ रिलीज़ कर दिया है। ‘पकड़ पकड़’, ‘रसिया बलमा’ और ‘वन इन करोड़’ जैसे वायरल हिट्स के बाद यह ताज़ा ट्रैक फिल्म की म्यूज़िकल लाइनअप में एक और धमाकेदार तड़का जोड़ता है, जो फ्रेंचाइज़ी की एनर्जी और मस्ती को और ऊंचा उठा रहा है।
मीट ब्रदर्स द्वारा कंपोज़ और मीट ब्रदर्स, दानिश साबरी, अमित गुप्ता और आदित्य जैन द्वारा गाया गया ‘नागिन’ एक हाई-वोल्टेज, जोशीला और धमाकेदार गाना है। यह गाना अपने बेबाक अंदाज़, फ्लर्टी वाइब और मास अपील के साथ ‘मस्ती’ यूनिवर्स की पहचान को पूरी तरह दर्शाता है। धड़कते बीट्स और चुलबुले माहौल का यह ताज़ा मिक्स सुनते ही झूमने पर मजबूर कर देता है।इस गाने के विज़ुअल्स भी उतने ही रंगीन, स्टाइलिश और एनर्जेटिक हैं, जहां ‘मस्ती 4’ की कास्ट अपनी धांसू स्क्रीन प्रेज़ेंस और स्वैग से गाने को और भी खूबसूरत बना रही है।
मिलाप मिलन ज़वेरी निर्देशित ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मुख्य भूमिका है। उनके साथ रूही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज़ नोरोज़ी नज़र आती हैं, जबकि अरशद वारसी और नरगिस फाखरी स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts