घर से बुलाकर एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या 

परिजनों में मचा कोहराम, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

मेरठ।थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत दीवान पब्लिक स्कूल के पास एक युवक की घर से  बुलाकर बीती रात को गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत केबाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाने में दो को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। वही पुलिस ने देर रात को जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

वेस्ट एंड रोड निवासी राधे श्याम अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। बीती रात को उनका बेटा केशव घर में मौजूद था । तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया जिस पर वह घर से निकल गया। काफी देर हो जाने पर जब वह नहीं आया तो केशव की मां उसे तलाश करने के लिए पहुंची तो आयुष निवासी सरस्वती लोक कंकरखेड़ा ओर अंश निवासी फाजलपुर मौके पर खड़े थे।केशव खून लतपथ जमीन पड़ा था।यह देख केशव की चीख निकल गई। उसने घनश्याम को जानकारी दी।घनश्याम अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन फानन उसे लेकर सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।

पिता बोले- केशव के जीजा ने ही मारी गोली

पिता राधेश्याम ने कहा- जनवरी में उनकी बेटी लापता हो गई थी। छानबीन में पता चला कि अंश नाम का युवक बेटी को बहला फुसलाकर ले गया और शादी कर ली। वहां उसे प्रताड़ित करने लगे। बेटी ने फोन पर हमें जानकारी दी।

पिता ने बताया- मेरी बेटी को मेरे से कई महीने तक नहीं मिलने दिया। हम लोगों ने कंकरखेड़ा में तहरीर दी। इसके बाद बेटी को घर लेकर आ गए। इसी बात को लेकर उनसे रंजिश रखी जा रही थी। केशव को अंश ने ही गोली मारी है।

60-70 लड़के चला रहे हैं गैंग

पिता राधेश्याम ने बताया- अंश एक गैंग से जुड़ा है। यह गैंग पहले भी कई वारदात कर चुका है। इस गैंग के पास हथियार हैं। सदर इलाके में कुछ दिन पहले ही एक घटना हुई थी जो इन्होंने ही अंजाम दी थी। इनका सोशल मीडिया पर एक ग्रुप है। जिस पर सभी सक्रिय रहते हैं। इसमें 50 से 60 लोग हैं।केशव हत्याकांड में जीजा अंश और उसका साथी आयुष गिरफ्तार कर लिया गया है।

बोले अधिकारी 

मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा युवक को गोली मारने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि युवक को उसके जीजा और एक अन्य साथी ने ही गोली मारी है। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई है। जल्द अन्य को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts