तेरे इश्क में कृति सेनन ने की बिहाइंड द सीन मस्ती

मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही अभिनेता धनुष के साथ दर्शकों के बीच अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' से सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री भी फैंस की उत्सुकता कम करने में कसर नहीं छोड़ रही हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।

इन तस्वीरों में कृति, धनुष और फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय और बाकी टीम के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में सभी लोग हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं तो कुछ शूटिंग के बीच आराम करते हुए कैप्चर किए गए हैं। ये तस्वीरें फिल्म के सेट का मजेदार माहौल बयां कर रही हैं।

फिल्म 'तेरे इश्क में' की बात करें तो इसे मशहूर निर्देशक आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है, जो 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी मजेदार और शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में पहली बार कृति सेनन और धनुष साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts