अविका गौर बनीं 'शादीशुदा पागलू', शेयर किया 'नई दुल्हन' का लुक
मुंबई । नवंबर का महीना अपने साथ हवा में हल्की सी ठंड के साथ शादियों की रौनक लेकर आता है। इसका आम इंसान के साथ-साथ मनोरंजन जगत के लोग भी इंतजार करते हैं। इसी बीच अभिनेत्री अविका गौर ने एक पोस्ट शेयर की।
अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने इसे सुहागन वाला लुक दिया है। माथे पर लाल सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और चेहरे पर हल्का-सा मेकअप, अविका बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन लग रही हैं। वो सोफे पर आत्मविश्वास के साथ बैठकर पोज दे रही हैं। तस्वीर पोस्ट कर अविका ने मजेदार अंदाज में लिखा, "शादी का मौसम आ गया है और एक नई-नवेली दुल्हन होने के नाते मुझे सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर सजने का मौका मिल रहा है। अब मैं आधिकारिक तौर पर 'शादीशुदा पागलू' बन गई हूं। क्या किसी और ने भी यह दौर देखा है?" अभिनेत्री की ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे उनकी तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
अभिनेत्री ने हाल ही में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से 'पति-पत्नी और पंगा' शो के सेट पर शादी रचाई थी। ‘बालिका वधू’ में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका शादीशुदा जिंदगी को खुलकर एंजॉय कर रही हैं।


No comments:
Post a Comment