पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने भी छोड़ा ममता का साथ
टीएमसी में दरार के बीच दीदी ने दिया था अहम जिम्मा
कोलकाता (एजेंसी)।पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे को सार्वजनिक करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा किउन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले के बारे में पहले ही बता दिया था। उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी बेहद खराब सेहत के कारण टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है।
यह घटनाक्रम टीएमसी द्वारा संगठन में बड़े फेरबदल और मल्लिक को नई वर्किंग कमेटी में शामिल करने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है। बता दें कि मल्लिक को ममता बनर्जी का बेहद खास माना जाता रहा है। उन्होंने ममता सरकार में एक दशक तक अहम मंत्रालय संभाला। मल्लिक 2011 से 2021 तक राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे थे।
हालांकि ऐसा नहीं रहा कि मल्लिक को कभी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा। अक्टूबर 2023 में कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके राजनीतिक करियर को बड़ा झटका लगा था। गिरफ्तारी के बाद मल्लिक ने बार-बार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का हवाला दिया और हिरासत में रहते हुए चिकित्सकीय जांच करवाई। अब उनके इस्तीफे के बाद से ही चर्चाएं तेज है।


No comments:
Post a Comment