कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आई किशाेरी  की दर्दनाक मौत  

बिजनौर। बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर की पुरानी कॉलोनी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव इस्लामनगर स्थित पुरानी कॉलोनी निवासी योगेश कुमार की पुत्री गुनगुन (16 वर्ष) रविवार दोपहर करीब दो बजे स्नान करने के बाद घर के आंगन में कपड़े टांग रही थी। इसी दौरान वहां लगी पानी की मोटर से संबंधित एक टूटी हुई विद्युत तार में अचानक करंट प्रवाहित हो रहा था।

अनजाने में तार के संपर्क में आते ही गुनगुन को जोरदार करंट का झटका लगा और वह मौके पर ही गिरकर अचेत हो गई। घटना होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्य और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह किशोरी को करंट की चपेट से बाहर निकालकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद परिजनों की उम्मीदें टूट गईं और अस्पताल में ही मातम छा गया। उसकी असमय मौत से माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts