भाजपा परिवार ने खोया अपना समर्पित कार्यकर्ता
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के जिला अध्यक्ष शिव कुमार का गढ़ में स्नान करते दिल का दौरा पड़ने से निधन
मेरठ। मंगलवार की सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं श्रम प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परशुराम परिषद के ज़िला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा का गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।
यह समाचार सम्पूर्ण भाजपा परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए गहरा आघात है। श्री शर्मा अपने सौम्य स्वभाव, संगठन के प्रति निष्ठा, सेवा भावना और समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा एवं संगठन को समर्पित रहा।इस दुःखद अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री, सुनील भराला जी एवं उनके परिवारजनों ने अपनी ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने कहा कि “ शिव कुमार शर्मा का जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”


No comments:
Post a Comment