एकता पद यात्रा में दिखा जबरदस्त उत्साह, पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत
एक भारत- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ मेरठ दक्षिण विधानसभा में हुआ एकता पद यात्रा का आयोजन
मेरठ। अखंड भारत के शिल्पकार महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत रत्न से अलंकृत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती अभियान के अंतर्गत गुरूवार को मेरठ दक्षिण विधानसभा में एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर रहें। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी (अंडर-15) नलिन अग्रवाल, अंतराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग खिलाड़ी नितिज्ञ चौधरी रहें।
यात्रा का शुभारम्भ भारत माता एवं सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अध्यक्षता भाजपा मेरठ महानगर के जिलाध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने की। मुख्य अतिथि डा0 सोमेन्द्र तोमर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, दृढ़ संकल्प और त्याग का प्रतीक है। एकता ही भारत की असली शक्ति है और यह संदेश हर विधानसभा तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में एकता पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। महापौर हरिकांत आहूवालिया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। जिलाध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि यह संस्कार, सेवा और समर्पण का आंदोलन है।
पदयात्रा जागृति विहार स्थित मां मंशा देवा मन्दिर से प्रारम्भ होकर कालियागढ़ी चौराहा, पी0एन0बी बैक सेक्टर 6 जागृति विहार, सेक्टर-3 जागृति विहार, सेक्टर 2 जागृति विहार, सी-ब्लॉक शास्त्रीनगर, डी-ब्लॉक शास्त्रीनगर, पी0एन0बी0 सेक्टर 2 चौराहा, सेक्टर 2 मेन मॉकिट से सेंटल मार्किट से होते हुए भोलेश्वर मन्दिर पर आकर समाप्त हुई।
यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मार्च किया जो एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक था। विद्यालयों के बच्चों, एनसीसी कैडेटों और स्थानीय युवाओं ने भी पदयात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय, सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें और लौह पुरुष को नमन जैसे देशभक्ति के नारे लगातार लगाए गए। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करना था।
यात्रा में मुख्य रूप से यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मुनीष उपाध्याय, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) डा. रविप्रकाश, अरूण वशिष्ठ, महानगर उपाध्यक्ष रविश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष सुनील चढ़ढ़ा, महानगर महामंत्री अरविन्द मारवाड़ी, महानगर मंत्री अरविन्द पिन्टू, ममता मित्तल संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, अंजू वारियर, जितेन्द्र अग्रवाल अट्टू, मण्डल अध्यक्ष ललित मोरल, नरेश विश्वकर्मा, हरिओम अग्रवाल, आदित्य शर्मा, वरूण कुमार, नवीन नेहरा आदि मौजूद रहें।


No comments:
Post a Comment