मलाइका अरोड़ा ने साझा किए फिटनेस के राज
मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस से लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप साझा की।
पोस्ट किए गए वीडियो में मलाइका ने व्हाइट कलर का स्पोर्ट्स वियर पहना है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये हैं सात ऐसी चाइनीज मूवमेंट, जो आपके शरीर को लचीलापन देने के साथ-साथ लसिका तंत्र को सक्रिय करते हैं। ये व्यायाम दिखने में थोड़े अलग हैं, लेकिन ये शरीर की अंदरूनी थकान और तनाव को दूर करके आपको हल्का और तरोताजा महसूस कराते हैं।"
अभिनेत्री ने वीडियो में एक वॉयस ओवर के जरिए इन व्यायामों के फायदे और करने का तरीका भी समझाया है। ये व्यायाम मांसपेशियों को मजबूत करने, जोड़ों को लचीला बनाने और तनाव को कम करने में कारगर हैं।
मलाइका का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और कई यूजर्स इसके लिए अभिनेत्री को धन्यवाद बोल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts