पर्पल ड्रेस में मोनालिसा ने दिखाईं दिलकश अदाएं

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मोनालिसा का जादू सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिलता रहता है। एक्ट्रेस जो कुछ पोस्ट करती हैं, वो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है।
अब एक्ट्रेस ने अपने पर्पल लुक से फैंस के दिलों की धड़कन को कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन रोक दिया है। मोनालिसा ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है, जिसमें वो पर्पल ड्रेस में दिख रही हैं।
एक्ट्रेस ने स्किनी और शाइनी कपड़े वाली पर्पल ड्रेस पहनी है, जिसके साथ पोनी बनाकर एक्ट्रेस ने राउंड शेप के ईयररिंग पहने हैं।
अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए मोनालिसा ने मिनिमल मेकअप किया है। एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक इतना अट्रैक्टिव है कि कोई भी उसका दीवाना हो जाए। एक्ट्रेस ने पोज देने के मामले में भी बॉलीवुड डीवास को पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस कभी सोफे पर तो कभी दरवाजे पर सिजलिंग पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, पर्पल लव। फैंस भी मोनालिसा के लुक के दीवाने हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts