पं. दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में डांडिया उत्सव का आयोजन
- छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति से मोहा मन
मेरठ। पं. दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज 17, माल रोड़, के प्रांगण में बी.बी.ए./बी.सी.ए के छात्र/छात्राओं द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में ‘‘डांडिया उत्सव-2025’’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलिजिस् के प्रबन्ध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल जी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम को दिशा प्रदान की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुति दी।
संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई सुन्दर प्रस्तुतियों के लिए उनका उत्साहवर्द्धन किया एवं नवरात्र की शुभकामनाएं दी। डांडिया उत्सव को सफल बनाने में शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ. ऋतु भारद्वाज, विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तौगी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में रूबी सिंह, आशुतोश भटनागर, डा0 देवेश गुप्ता, डॉ.गौरव शर्मा, अर्जुन किशन, शिखा मंगा, लकी बेरवाल, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. देवेश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, योगेश सक्सेना का योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment