सोनिका आनंद बनी राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव
मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल महिला विभाग ने सोनिका आनंद को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया है। सोनिका आनंद का क्षेत्र उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा होगा, जहां वह पार्टी के लिए काम करेंगी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयास करेंगी। वह अपनी नई भूमिका में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
रालोद अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कवलजीत सिहं ने कहा रालोद पार्टी के अंदर महिलाओ की भागीदारी को बढ़ा रहा है। बताया कि सोनिका आनंद एक प्रेरणादायक महिला उद्यमी हैं जो कई एनजीओ और राष्ट्रीय लोक दल महिला विंग के साथ काम कर रही हैं। वह महिलाओं के उत्थान के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं और राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।महिला सशक्तिकरण हमारा उद्देश्य है, और हम इसे प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।सोनिका आंनद को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचवि बनाए जाने पर नरेन्द्र खजूरी,विनय प्रधान,रिचा सिंह,दिलप्रीत कोहली , बीना सिंह,रेखा चौधरी ,अमित त्यागी,मनोज चौधरी, जनार्दन भाटी आदि ने बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment