कार्यशाला में रिमोट सेन्सिंग एवं जी.आई.एस तकनीक की दी गई जानकारी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डीएमकी अध्यक्षता में किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

    मेरठ । एनआईसी सभागार में रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर,  लखनऊ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिलाधिकारी डा. वी.के सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  कार्यशाला में रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एम.एस. यादव, डा. कौशलेन्द्र सिंह एवं परियोजना वैज्ञानिक डा. जय कुमार मिश्रा एवं अली ए नियाजी द्वारा रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेन्टर में विभिन्न परियोजनाओं में रिमोट सेन्सिंग एवं जी.आई.एस तकनीक का उपयोग करके जनपदवार तैयार किये गये डिजिटल डाटाबेस का प्रस्तुतीकरण किया गया एवं उक्त के बारे में जानकारी दी। 

उक्त के अतिरिक्त वैज्ञानिकों द्वारा रिमोट सेन्सिंग, जी.आई.एस एवं जी.पी.एस तकनीक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और यह बताया गया कि इस तकनीक का उपयोग कृषि, राजस्व, भू-संचय, जल-संचय, प्राकृक्तिक आपदा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सिंचाई विभाग, जल निगम, नलकूप, सड़क, वन आदि में किया जाता है एवं भुवन पोर्टल पर भी जाकर इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त के अतिरिक्त लिडार तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री गत्तिशक्ति पोर्टल (पी.एम.जी.एस.पी) के माध्यम से विभिन्न विभागों के डाटाबेस के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, सामाजिक वानिकी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी, उपायुक्त-एन०आर०एल०एम०, उपायुक्त मनरेगा, जल निगम, लघु सिंचाई एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts