बेटियां हर क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम कर रही रोशन -डॉ. हिमानी अग्रवाल
इंचौली आँगनबाडी केन्द्र पर 5 गर्भवती महिलाओं की कराई गई गोद भराई
मेरठ। सेवा पखवाडा 2025 स्वस्थ नारी ,सशक्त परिवार व मिशन शक्ति 5.0 और नव रात्रों के शुभारम्भ के अवसर पर रजपुरा ब्लॉक पंचायत इंचौली आँगनबाडी केन्द्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) ने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रथम नवरात्र माता शैलपुत्री जीवन की पहली सीढी और शक्ति का प्रतीक है।
कार्यक्रम में बेटी बचाओं,बेटी बढाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, पालना क्रेच योजना ,स्वस्थ नारी ,सशक्त परिवार अभियान के बारे में अवगत कराया। डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि आज बेटियां, चाहे खेल का क्षेत्र हो, या फिर हवाई जहाज उडाना हो, कषि के क्षेत्र हो, देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इस मौके मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल ने नवरात्रों के शुभारम्भ पर सभी को शुभकानाएं देते हुए आज माता शैलीपुत्री का पूजन सभी को परिवारों में हो रहा है। कार्यक्रम में 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इसके साथ बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया।इस अवसर पर अनुपम यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, ब्लॉक रजपुरा सुपरवाइजर पूनम चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता गुप्ता, आगनबाडी कार्यकत्री बबीता रानी, हेमा, निर्मला, सविता, शर्मा, दुर्गेश ,खुशबु शर्मा जिला समन्वयक, मो. इमरान जेण्डर स्पेशलिस्ट व महिला कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment