बेंगलुरु: पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास मिला विस्फोटक

सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप, हाई अलर्ट जारी

बेंगलुरु,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेंगलुरु दौरे के दौरान शहर में जिलेटिन की छड़ें मिलने से सुरक्षा एजेंसियाें में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियाें ने जिलेटिन की छड़ों को सावधानीपूर्वक हटाया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया गया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से डेढ़ घंटे पहले आसपास सुरक्षा चेकिंग के दाैरान कग्गलीपुर के ततगुनी के पास स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर आश्रम के बाहरी हिस्से में यानी कार्यक्रम स्थल से लगभग तीन किलाेमीटर दूर एनआईसीई रोड जंक्शन से लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क से करीब 20 से 25 फीट अंदर एक संदिग्ध पैकेट मिला।

उसने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियाें काे दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर ली गई। जांच करने पर उसमें दो जिलेटिन की छड़ें पाई गईं। जांच पड़ताल के बाद सावधानीपूर्वक जिलेटिन कीछड़ाें काे वहां से हटाया गया। इस मामले की जांच बेंगलुरु सिटी पुलिस और रामनगर पुलिस संयुक्त रूप कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंची और किसने उसे वहां रखा।इस संबंध में केंद्रीय क्षेत्र के डीआईजी गिरीश ने मीडिया को बताया कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं से विस्तृत जांच जारी है।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी रविवार काे बेंगलुरु दौरे पर थे। उन्हाेंने यहां श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts