जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की समस्या से मिलेगी निजात
बार-बार खराब हो रहे एसी को बदला जाएगा ,अभी एक माह की मिल रही तारीख
मेरठ। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को हो रही परेशानी से जल्दी ही निजात मिलने वाली है। बार -बार खराब हो रहे एसी को बदला जाएगा। नये एसी लगने के बाद वेटिंग में काफी राहत मरीजों को मिलेगी।
बता दें पीएल शर्मा जिला अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड को लेकर अव्यवस्था बनी हुई है। सुबह से लोग लाइनों में लगते है लेकिन इसके बाद भी उन्हें जांच नहीं बल्कि एक महीने बाद का समय मिलता है। दरअसल अल्ट्रासाउंड रूम में लगा एसी लगभग महीने भर से खराब है। इसके कारण मशीन अपनी कार्यक्षमता के अनुसार काम नहीं कर पा रही है। इसलिए भी मरीजों को समय पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है।अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंच रहे मरीजों को लगभग एक महीने बाद का समय मिल रहा है। मरीज अगर जल्दी कहते है तो अस्पताल प्रबंधन के लोग बोलते है या तो भर्ती हो जाएं या बाहर से इलाज करा लीजिए।
पहले होते थे 80 तक अल्ट्रासाउंड
अस्पताल कर्मी ने बताया कि जब मशीन सही रहकर चलती है तो 80 से भी अधिक अल्ट्रासाउंड रोज होते है। अब मशीन और ऐसी की वजह से हीट हो जाती है जिस कारण बीच में बंद करनी पड़ती है। इस से काम बाधित हो जाता है।
जल्द बदला जाएगा ऐसी
अस्पताल की एसआईसी सुदेश कुमारी ने बताया कि इस समस्या की शिकायत अस्पताल द्वारा की गई है। कई बार टीम इसको रिपेयर करने के लिए पहुंची थी। जल्दी ही यह समस्या खत्म हो जाएगी और मरीजो को सुविधा मिलेगी।


No comments:
Post a Comment