खेल विवि में पहले बैच के लिए फिटनेस टेस्ट संपन्न ,26 से प्रवेश आरंभ
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोटर्स पहले बैच के प्रवेश के लिए 163 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विवि में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोटर्स के पहले बैच के लिए होने वाले प्रवेश के लिए आयाेजित फिटनेस टेस्ट में कुल 253 ने आवेदन किया। लेकिन उसमें से 163 अभ्यर्थी ही पहुंचे। फिटनेस टेस्ट में यूपी, बिहार, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़ ,उत्तराखंड ,दिल्ली,हरियाणा,राजस्थानऔर मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोटर्स के लिए पचास सीटे निर्धारित की गयी है।
राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हालिस करने वाले खिलाड़ियों के लिए पांच अतिरिक्त सीटें आरक्षित की गयी है। फिटनेस टेस्ट के फुटबॉलर प्रयागराज के राम ने भी भाग लिया। राष्ट्रीय फुटबॉलर राजू कुमार ने बताया आगामी 25 को मेरिट आएगी। 26 से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होगी।
विवि के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने पूरी टीम के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा टीम ने उत्साह और पूरी जिम्मेदारी के साथ परीक्षण प्रक्रिया काे सफल बनाया।


No comments:
Post a Comment