गैंगवार के चलते बहसूमा  थाना प्रभारी  निलंबित

फायरिंग के केस में लापरवाही के चलते लिया फैसला

 मेरठ। बहसुमा में हुई गोलू और कालू गैंग के बीच गैंगवार मामले में  एसएसपी न  बड़ी कार्रवाई करते हुए  एसओ बहसूमा को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया है। 19 अगस्त को राहवती कौल मार्ग स्थित पुलिया के पास दोनों गैंग में 50 राउंड फायरिंग हुई थी और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सख्त निर्देश दिए, जिसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।

25 हजार का इनाम किया घोषित

एसएसपी ने बताया कि दोनों गैंग के सभी बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। कालू गैंग के अभिषेक उर्फ पोलार्ड, मिथुन उर्फ मयंक, दीपांशु और अतुल भाटी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि पुलिस ने पांचवें बदमाश विनीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इससे पहले गोलू गैंग के सरगना शिवम उर्फ गोलू के पिता सुभाष समेत पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।फायरिंग की गूंज लखनऊ तक पहुंची, जिसके बाद अधिकारियों ने बदमाशों की कुंडली खंगालने और जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts