श्रीलंका के सिविल सेवा के 50 अधिकारियों ने किया मेरठ का भ्रमण
पंचायत स्तर से लेकर जनपद स्तर तक कार्य संपादन को जाना
1857 कान्ति के इतिहास के बारे में सिविल अधिकारियों ने जाना
मेरठ। मंगलवार को जनपद में श्रीलंका देश के सिविल सेवा के लगभग 50 अधिकरियों द्वारा भ्रमण किया गया। विकास भवन सभागार में सभी का स्वागत जिलाधिकारी, की ओर से नूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम जनपद मेरठ के सन् 1857 कान्ति के इतिहास के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तर पर प्रशासकीय ढाचों में जानकरी प्रदान करते हुए जिलाधिकारी / जिला मजिस्ट्रेट एवं मुख्य विकास अधिकारी के कार्य / दायित्वों के विस्तृत रूप में जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत स्तर से जनपद स्तर तक कार्य सम्पादन के विषय में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पंचायत विभाग द्वारा कराये गये कार्यों एवं विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं जैसे- पेंशन, पेयजल योजना, मनरेगा, एन.आर.एल.एम, आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम समापन के समय सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम प्रभारी, सुनील कुमार सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सुनील कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, श्री विरेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी, श्री पंकज कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment