एसपी सिटी के निर्देशन में  लालकुर्ती  थाना क्षेत्र में  कैसीनो  पर छापा

-एसपी सिटी ने सदर बाजार पुलिस से लगवाया 
 एक दर्जन लोगों को पुलिस ने दबोचा 
 मेरठ। शहर में चोरी छिपे कसीनो चल रहे है। इसका प्रमाण उस समय देखने को मिला। जब एसपी सिटी के निर्देशन पर सदर बाजार पुलिस ने लालकुर्ती  नय्यर पैलेस के पीछे एक कैसीनो पर छापा तो वहां पर जुआ चलता हुआ मिला। पुलिस मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये बरामद किए है। मौके से लाल कुर्ती का हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया। 
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के पास लगातार जुआ व सट्टे की आ रही थी  शिकायत को देखते हुए सदर बाजार पुलिस ने अजय खटीक के यहां कसीनो व जुए की सूचना पर लाल कुर्ती नय्यर पैलेस के पीछे मारा छापा। छापा लगते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। जिनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए बरामद किए। वही  क्षेत्र के लोगों ने किया हंगामा करते हुए  चौकी इंचार्ज बीआर लाईन बिरेन्द्र पाल सिंह की शह पर कैसीनो चलने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि  आने जाने वाले लोगों को रात  के समय आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । शराब के नशे में कैसीनो में आने वाले लोग महिलाओं के साथ छेडछाड करने के फब्ती कसते थे। सभी लोगों को लेकर सदर बाजार पुलिस लालकुर्ती थाने लेकर  पहुंची।पकड़े गये लोगो में कुछ दुकानदार भी शामिल है।  
 लालकुर्ती पुलिस को छापेमारी से दूर रखा 
 एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने छापेमारी के दौरान लालकुर्ती थाना पुलिस को दूर रखा। छापेमारी को पूरी तरह गोपनीय बनाए रखते हुए कैसीनो पर छापेमारी की। ऐसे में साफ दिखाई दे रहा है। थाने की मिलीभगत के चलते कैसीनो  को चलाया जा रहा था। इसमें लालकुर्ती थाने दार पर गाज गिर सकती है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts