किसानों ने मनाई टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि

भूनी टोल प्लाजा पर श्रद्धांजलि दी, सैकड़ों किसान सिसौली समाधि स्थल रवाना हुए 

मेरठ। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। किसानों ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कर दिया, जिससे हाइवे पर यातायात प्रभावित हुआ।

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि आज का दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि टिकैत साहब ने किसानों को एक अलग पहचान दी। किसान आंदोलन की शक्ति उन्हीं की देन है। भविष्य में आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।कार्यक्रम के बाद सभी किसान टिकैत साहब की जन्मभूमि और कर्मभूमि किसान राजधानी स्थित सिसौली समाधि स्थल के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर मेजर चिंदौड़ी, भोपाल, सुनील, मोनू, हर्ष, सनी, अंकित, सत्येंद्र, बबलू, मनोज, सत्ते, सुखपाल, विनोद, वीरेंद्र, कृष्णपाल, परविंदर, नवीन, हरेंद्र गुर्जर, प्रशांत त्यागी, शेखर सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts