डी ए वी शास्त्री नगर में पारंपरिक यज्ञ से हुआ सत्र 2025-26 का प्रारंभ

मेरठ।डीएवी शास्त्री नगर  स्कूल के प्रांगण में नए सत्र का प्रारंभ वैदिक यज्ञ द्वारा किया गया|

 सत्र 2025- 26 में मां सरस्वती की अनुकंपा प्राप्त करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों का सफलता प्रदायक तिलक लगाकर स्वागत किया गया| यजमान विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए यज्ञ की पवित्र अग्नि प्रज्जवलित की| वैदिक  ऋचाओं  से सारा वातावरण गुंजायमान व सुगंधित हो  उठा।



सत्र प्रारंभ हेतु विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा विद्यालय में आए सभी नए छात्रों को विद्यालयी गतिविधियों से परिचित कराते हुए उनका स्वागत किया गया।

सत्र 2025 -26 के आरंभ होने के शुभ अवसर पर डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी स्कूल, यू पी जोन - ए) ने  अपने संदेश में विद्यार्थियों का कठिन परिश्रम करने, अनुशासन में रहने तथा लक्ष्य प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शुभ मंगल कामनाएं प्रेषित कीं।

 विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने डीएवी स्पोर्ट्स अकैडमी तथा डीएवी म्यूजिक अकैडमी के प्रारंभ होने की सूचना प्रेषित करते हुए छात्रों को आगामी सत्र हेतु आशीर्वाद प्रदान किया तथा सर्वांगीण विकास की मंगल कामना की । 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts