भाजपा के महानगर अध्यक्ष का अग्रसेन भवन में हुआ अभिनंदन
मेरठ। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मेरठ की शहर विधानसभा के महाराजा अग्रसेन भवन में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मेरठ हापुड़ लोक सभा सांसद अरुण गोविल एवं विवेक रस्तोगी भाजपा अध्यक्ष मेरठ महानगर ओर अतिथि हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल परमात्मा शरण कंसल मुकेश सिंघल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश गौड़ ने किया। शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा कमल दत्त शर्मा ने नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को पुष्प, शॉल, एवं सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। कमल दत्त शर्मा बोले की हमारे महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी हम सब कार्यकर्ताओं के बीच के हमारे नेता हैं। जो संगठन के अनेकों पदों पर रहकर संगठन के हित में 1987 से लगातार कार्य करते आ रहे है और कार्यकर्ताओं को जोड़ने व साथ लेकर चलने वाले हमारे नेता हैं विवेक रस्तोगी 2 बार महानगर के मंत्री व 4 बार के महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी को भाजपा महानगर अध्यक्ष मेरठ बनाय जाने पर शीर्ष नेतृत्व आभार व्यक्त किया और विवेक रस्तोगी का अभिनन्द स्वागत किया।और मुख्य अतिथि व अतिथियों ने भी महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को अपनी शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष भाजपा विवेक रस्तोगी ने सभी अतिथिओ का एवं स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में आए सैकड़ो शहर विधानसभा के कार्यकर्ताओं और कमल दत्त शर्मा एवं कार्यक्रम संयोजकों का धन्यवाद करते हुए साथ मिलकर काम करने की शपथ ली। कार्यक्रम स्थल मोदी योगी के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा विकास मोहन गुप्ता हिमांशु गर्ग अरविंद अरोड़ा नरेश गुप्ता वीनस शर्मा अरुण मचल नोनू पंडित वर्णित गुप्ता शहर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता रहे
No comments:
Post a Comment