जेल में मुस्कान-साहिल पढ़ेंगे रामायण
सांसद अरूण गोविल ने की मुलाकात, राम चरित मानस देकर बोले- तुमसे दुर्भाग्यपूर्ण काम हुआ
मेरठ। सौरभ हत्याकांड में जिला कारागार में बंद आरोपी मुस्कान-साहिल को सांसद अरुण गोविल ने रामायण भेंट की। रामायण पकड़ते ही मुस्कान भावुक हो गई। दोनों ने स्वेच्छा से रामायण ली। कहा-इसे पढ़ेंगे...आगे से इसके नियम का पालन करेंगे।
रविवार को अरुण गोविल ने पूरी में जेल में रामायण बांटी। उन्होंने कहा-उनके हाथों से दुर्भाग्यपूर्ण काम हुआ। लेकिन, भावना, संवेदनशीलता हर इंसान में होती है।मैंने सभी से कहा कि रामायण पढ़ें इससे बहुत कुछ सीखने मिलता है। इससे जीवन जीने का सलीका मिलता है। रामायण पढ़ने से सभी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएगा।
1500 रामायण की प्रतियां बांटी
सांसद अरुण गोविल घर-घर रामायण अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत उन्होंने जिला जेल में बंदियों को रामायण का वितरण किया है। सांसद ने जेल में 1500 बंदियों को रामायण बांटी। पूरा जेल जय श्रीराम के नारे से गूंजने लगा। जेल में महिला बंदियों, पुरुष बंदियों को रामायण बांटी गई। 4 स्थानों पर रामायण का वितरण किया गया।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने कहा कि मुस्कान, साहिल ने स्वेच्छा से रामायण ली है। अन्य बंदियों को भी रामायण बांटी गई है। भावुकता तो रामायण को देखकर स्वत: आ जाती है। मुस्कान-साहिल की नशे की हालत में अब सुधार है। अब वो सामान्य जीवन में वापस आ रहे हैं।
No comments:
Post a Comment