कलेक्ट्रेट में वाहनों की नो एंट्री

सिर्फ अधिकृत कर्मचारियों के वाहन ही जा सकेंगे अंदर, अधिवक्ताओं ने किया विरोध

मेरठ। कलेक्ट्रेट में अब सिर्फ अधिकृत कर्मचारियों के वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। इस आदेश के क्रियान्वयन के लिए सीओ अभिषेक त्रिपाठी और प्रशासनिक अधिकारी पंकज सिंह को गेट पर तैनात किया गया है।

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय और कचहरी स्थित है। मुख्य गेट से अधिवक्ता, कर्मचारी और फरियादी आते हैं। अन्य कार्यालयों में आने वाले लोग भी यहीं वाहन पार्क करते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है।डीएम डॉ वीके सिंह ने बताया कि परिसर में एनआईसी भवन है, जहां अधिकारियों की मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होती है। अनधिकृत वाहनों की वजह से लगने वाले जाम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।नए नियम का अधिवक्ताओं ने विरोध किया और वाहन रोकने पर नोकझोंक भी हुई। डीएम ने स्पष्ट किया कि यह फैसला सुरक्षा और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी को परेशानी हो रही है तो उसका समाधान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts